सारंगपुर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को सारंगपुर में स्वच्छता और सेवा का संदेश जमीन पर दिखाई दिया। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत गांधी चौक पर मंत्री गौतम टेटवाल ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, एसडीएम जय सोलंकी, सीएमओ दीपक रानवे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सफाई की। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंत्री टेटवाल ने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता और सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना। हमें अपने घर के साथ आसपास और पूरे शहर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। ‘हम खुद भी सुधरें और दूसरों को भी सुधारने का काम करें, यही गांधी जयंती का संदेश है।’ उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ और हरित सारंगपुर के निर्माण का संकल्प भी दिलाया।
न्यायालय परिसर में रंगोली और फैंसी ड्रेस से दिया संदेश
गांधी जयंती के अवसर पर न्यायालय परिसर में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार आपटे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुलराज भलावी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड आकांक्षा कत्याल, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड शिवानी सैनी और व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड अश्विनी गहलोत मौजूद रहे। रंगोली, चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की।
कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कांग्रेस शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन लोदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, पूर्व नपा अध्यक्ष मोहम्मद अली, प्रदीप सदानी, पार्षद शमीर मेव, शोएब हसन राही, हाफिज मेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नगर विकास प्रस्फुटन समिति की ओर से गांधी जयंती पर शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, महामंत्री कमल राठौर, पार्षद राकेश पुष्पद, जाकिर सैफी, मनोज पुष्पद सहित अन्य मौजूद रहे।
न्यायालय परिसर में लगाई झाड़ू