दैतराबीर बाबा धाम में अखण्ड हरिकीर्तन के साथ शुरू वार्षिक श्रृंगार उत्सव

गोधना बाईपास चौराहा,चकिया रोड स्थित श्री श्री दैतराबीर बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का शुभारंभ रामचरितमानस पाठ के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में मंगलवार की शाम से अखण्ड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा।
मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
बुधवार को दोपहर 01 बजे से भव्य भण्डारा और रात्रि में प्रसिद्ध बिरहा मुकाबला होगा।इसमें गाजीपुर के विजयलाल यादव और बक्सर के ओमप्रकाश यादव के बीच बिरहा मुकाबला का आयोजन होगा।व्यवस्थापक मंडल – बादल यादव, विनोद यादव, सोनू गुप्ता, सुरेंद्र,नंदे सोनकर राजू सोनकर,रोहित, विकास व समस्त ग्रामवासियों ने सभी भक्तों से हरिकीर्तन और कल के भंडारे में शामिल होने की अपील की है।