नीमा ने किया बृहद सेमिनार का आयोजन
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के बैनर तले नगर के एक होटल में वाराणसी के अग्रणी चिकित्सा संस्थान दी न्यूरोसिटी एवं दी हेल्थ सिटी, वाराणसी द्वारा एक बृहद सेमिनार का आयोजन हुआ जिसका उदघाटन माननीय सांसद डॉ विनोद बिंद एवम नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया
कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा महत्वपूर्ण एवं नवीनतम चिकित्सा जानकारी साझा की गई।
न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन तथा दी न्यूरोसिटी/दी हेल्थ सिटी के चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह ने लो बैक पैन विषय पर विस्तार से चर्चा की तथा एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी से संबंधित नवीनतम उपचार पद्धतियों की जानकारी दी।
न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. रमन कुमार शंकर ने हेड इंजरी विषय पर व्याख्यान देते हुए सिर की चोट के प्रबंधन एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय ने वायरल फीवर एवम डेंगू पे प्रकाश डाला
वहीं, मनोचिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने बुजुर्गों में होने वाली विभिन्न मानसिक एवं मनोचिकित्सकीय समस्याओं तथा उनके व्यावहारिक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।सेमिनार में सांसद डॉ विनोद बिंद जी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकी व आयुर्वेद हमे संतुलित जीवन जीने का आधार देता है ।
विधायक श्री रमेश जायसवाल जी ने कहा डॉक्टरी पेशा निश्चित रूप से एक कड़ी चुनोती है डॉक्टरों को मरीजो के देखभाल के साथ साथ कठिन मरीजो और उनके परिवारों से निपटना लंबी तनावपूर्ण काम का घन्टो सामना करना गलतियों पे भारी दबाब महसूस करना आधुनिक तकनीक के साथ ताल मेल बैठाना,वित्तिय दबाब और व्यवसायिक जोखिमो जैसी कई चुनोतियो का सामना करना पड़ता है ।
सेमिनार में आये हुए अतिथियों का स्वागत,एवम संचालन नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओ पी सिंह ने किया इस अवसर पे केंद्रीय नीमा उपाध्यक्ष डॉ एस एन पाण्डेय,डॉ शैलेश रॉयडॉ ए के सिंह डॉ यस बी सिंह, डॉ कुलदीप डॉ शिवाजी सिंह,डॉ सुरेंद्र डॉ विकाश सिंह डॉ जे खान डॉ स्नेहलता डॉ आशा विन्द डॉ स्वेता पाण्डेय डॉ मनोज सिंह डर वाई पी यादव डॉ अरुण स्वामी डॉ यस पी सिंह डॉ सुनील सिंह डॉ संतोष शर्मा डॉ सत्यपाल यादव डॉ इन्द्र जीत डॉ दीपक पाठक डॉ दिनेश शर्मा डॉ कमलेश जायसवाल डॉ ए के राय डॉ आर डी तिवारी डॉ विवेक डॉ मुमताज डॉ सलाम डॉ उपेंद्र डॉ सी बी सिंह डॉ सी येन तिवारी डॉ दत्ता इत्यादि लोग थे ।