नारानिया गांव से स्कूली नोनीहालों को भरकर पटाड़िया धाकड़ जा रही शाजापुर पासिंग पुरानी खटारा क्रूजर वाहन के लापरवाह ड्राइवर ने नारानिया गांव से बच्चों को बैठाकर तेज गति से दौड़ा दी। गांव के बाहर मोड़ पर वाहन सड़क से हटकर खंती में कूद गया। गनीमत यह रही की सामने के कुए से कुछ कदम दूर गाड़ी टेड़ी होकर ठहर गयी अन्यथा कई घरों के चिराग बुझ जाते।
वाहन दुर्घटना के बाद पहुंचे लोग
रोज की तरह शनिवार को सुबह 10:00 बजे शांति इंटरनेशनल स्कूल पटाड़िया धाकड़ की क्रूजर क्रमांक एमपी 42 पी 0553 नारानिया से पढ़ने जाने वाले 19 बच्चों को लेने आई थी। चुंकि आज सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या है इसलिए 5 बच्चे स्कूल नहीं गए लेकिन 14 बच्चों को बैठाकर ड्राइवर हरिओम रुहेला निकला और गांव से बाहर आते ही खटारा क्रूजर को तेज गति में दौड़ा दी। अनियंत्रित वाहन नारानिया से हाइवे की और आ रही सड़क के मोड़ पर सड़क छोड़कर खंती में कूद गया। जहां वाहन कूदा सामने कुआ था। गनीमत यह रही की कूदने से व्हील ज्वाईंट टूट गया जिससे न तो वाहन पलटा और न ही कुए तक पहुंच पाया। वरना ड्राइवर की लापरवाही से आज कई घरों के चिराग बुझ जाते।
घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी वाहन के साथ पचोर टीआई शकुंतला बामनिया मौके पर पहुंची। उन्होंने पहले घबराए हुए बच्चों से बात की और ड्राइवर से पूछताछ की ड्राइवर के पास हैवी लाइसेंस नहीं मिला। और न ही चरित्र प्रमाणपत्र बनवाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और ड्राइवर को पूछताछ करने के लिए थाने लाया गया है।
जहां रुकी सामने कुआ था