छात्राओं ने सीखी उपचार की प्रक्रिया
सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और बच्चों को सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में बाल चिकित्सालय दुल्हीपुर (डॉ ओ पी सिंह) में दुलही पुर के छात्र छात्राओं का का आना हुआ जिसमे सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अंकित सिंह ( एम बी बी एस,एम डी,)ने बच्चो को उचित जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य और निम्न है
• अस्पताल की कार्यप्रणाली समझना: छात्राओं को ओपीडी (OPD – बाह्य रोगी विभाग), पर्ची बनवाने की प्रक्रिया, डॉक्टर से परामर्श करने का तरीका सिखाया जाता है।
• जांच और दवा वितरण: रक्त परीक्षण (ब्लड टेस्ट), पैथोलॉजी लैब के काम करने के तरीके और दवा वितरण केंद्र (फार्मेसी) से मुफ्त दवाएं प्राप्त करने की जानकारी दी जाती है।
• स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता: छात्राओं को स्वच्छता, संतुलित पोषण, टीकाकरण और एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है।
• आत्मनिर्भरता: इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को बचपन से ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के प्रति सजग बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना किसी हिचकिचाहट के इनका लाभ उठा सकें।