सनबीम स्कूल मुगलसराय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

मुगलसराय, 31 अक्टूबर 2026। सनबीम स्कूल मुगलसराय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
यह कार्यक्रम 91 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखवीर पूनिया के दिशा-निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्वेता कनुडिया ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता और संप्रभुता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी ने भी अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सुनील कुमार रॉय एवं सेकंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।