Skip to content
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
PoliticsTrending

सारंगपुर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन: UCC के विरोध में पैदल रैली, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

By Makhan Vijayvargiya
September 9, 2026 2 Min Read
0

सारंगपुर। समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने मंगलवार को सारंगपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पैदल विरोध यात्रा निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम जय सोलंकी को राष्ट्रपति और मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में AIMIM कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘UCC वापस लो’ जैसे नारे लिखे पोस्टर, पार्टी के झंडे और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र दिखाई दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समान नागरिक संहिता का विरोध दर्ज कराया।

‘मजहबी आजादी और मौलिक अधिकारों पर असर’

ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा कि UCC मजहबी आजादी को प्रभावित करने वाला कानून है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विरोध केवल किसी एक समुदाय के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए मौलिक अधिकारों और संविधान की मूल भावना की रक्षा का विषय है।

AIMIM ने ज्ञापन में मांग की कि देश की विविधता और विभिन्न धर्मों से जुड़े व्यक्तिगत कानूनों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए। नेताओं ने कहा कि नागरिकों को संविधान से प्राप्त धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

आंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता डॉ. फारुख डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर लेकर शामिल हुए। AIMIM नेताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की बात कही। पार्टी नेता सलमान फ्रूट ने कहा कि यदि सरकार ने जनभावनाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम जय सोलंकी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ज्ञापन उचित माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी सतर्क रही तथा एसडीएम कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।

 

Tags:

मोहसिन अली खानमोहसिन अली खान AIMIM
Author

Makhan Vijayvargiya

Follow Me
Other Articles
Previous

सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद राजगढ़ में अलर्ट: जिलेभर में आबकारी की दबिश, 7 केस दर्ज; शराब दुकानों का स्टॉक भी खंगाला

Next

मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त: कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, चंदोली अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने बधाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS feed: MPinfo Hindi News MPinfo Hindi News

  • आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार
  • किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS feed: MPinfo Video MPinfo Video

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में पेसा मोबिलाइज़र्...
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ...

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

RSS feed: Political Pulse | The Indian Express Political Pulse | The Indian Express

  • Sachin Pilot: ‘Congress won’t project CM in Punjab polls, Rahul campaign face’
  • When ABVP takes on BJP: What explains its protests against the party
  • Why Maharashtra’s ruling parties are divided over DJs ahead of Ganesh festival
  • Vadnagar-Varanasi yatras, influencer tours: How BJP plans to mark Modi’s 25 years in office
  • Dalit ‘purification’ row deepens Telangana’s Assembly battle; 21 BRS MLAs suspended
  • Rs 2,100 vs Rs 1,000: Why BJP is set to take Haryana Lado Lakshmi pitch to Punjab polls
  • ‘CJP silent on Punjab, Congress-ruled states’: Ravi Shankar Prasad
  • BJP has 8 Muslim contenders for Jaipur polls. But it won’t be an easy one
  • ‘Inspired by Rahul Gandhi’: How a Pawar family scion is staking out his political space
  • From the Urdu Press: ‘At SRCC, Modi should have held a dialogue with students’

RSS feed: Indian politics & policy Indian politics & policy

  • World’s biggest relationship? Xi and Modi look to rebuild ties for 2.8bn people
  • India’s reliance on Russian oil hits all-time high
  • The Hindu monk who could succeed Modi
  • Modi promises free exam coaching after India’s ‘cockroach’ protests
  • India plans to tighten rules on foreign-funded NGOs
  • Why Modi’s economic model is not working for India’s youth
  • Despot or conquering hero? Revisiting the rule of India’s last great Mughal emperor
  • The bureaucratic misery of India’s voter revision
  • Saudi-Israel tensions could frustrate India’s IMEC dreams
  • India seeks to widen tax exemptions to woo investors such as Apple
Copyright © 2026 — statenews.co.in All Rights Reserved