भाजपा ने सपा पर बोला हमला, तो पीस पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में अब डेढ़ सप्ताह का ही वक्त बचा है। ऐसे में सभी दल एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। अब उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सिर्फ उत्तर प्रदेश को ठगने का ही काम किया था। तब यूपी मे माफियाओं और अपराधियों का बोल बाला था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गन्ना की बात करती है और अखिलेश सिर्फ जिन्ना की बात करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल…

Continue Reading

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री!

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री!

लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवारी का विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में दर्जन भर उम्मीदवार इसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वर्ष 2017 में यह सीट कांग्रेस से भाजपा के पाले में आई थी और इसकी वजह डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पंजा छोड़कर कमल का साथ देना था, जिससे इस महत्वपूर्ण सीट का गणित भी बदल गया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा ने अपने बेटे मयंक के लिए इस सीट की खूब लॉबिंग की, लेकिन उन्हें सफलता मिलती नहीं दिख…

Continue Reading

जो परिवार का नहीं हुआ वो प्रदेश का क्या होगा? भाजपा का समाजवादी पार्टी पर तंज.

जो परिवार का नहीं हुआ वो प्रदेश का क्या होगा? भाजपा का समाजवादी पार्टी पर तंज

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के कुनबे से एक के बाद एक कई सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे है। मुलायम के समधी के बाद बहू अपर्णा यादव और अब साढ़ू प्रमोद गुप्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिए है। इसे सपा के पारिवारिक कुनबे में भगवा पार्टी की बड़ी सेंध मानी जा रही है। अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर भाजपा ने कहा कि  घर, परिवार और समाज को जोड़ने के लिए सम्मान सबसे बड़ी चीज है। अगर आप किसी को सम्मान देंगे…

Continue Reading

एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़

यूपी के पीलीभीत जिले में गोभी की बिक्री न होने से परेशान किसान ने सड़क पर कई कुंतल गोभी फेंक दी। किसान की नाराजगी देखकर लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना और उसने लगभग 10 कुंतल गोभी सड़क पर ही फेंक दी। इसके बाद लोगों में गोभी लूटने की होड़ लग गई। 

जिले के जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा नई बस्ती निवासी लघु किसान सलीम के पास तीन बीघा जमीन है। वह पिछले काफी समय से अपने खेत पर सब्जियां उगा रहे हैं। सलीम के मुताबिक अबकी बार भी उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में फूल गोभी बोई…

Continue Reading

श्मशान घाट हादसा: 36 घंटे बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी ठेकेदार

मुरादनगर के श्मशान घाट में छत गिरने से 24 लोगों की मौत का जिम्मेदार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी 36 घंटों बाद सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी से तीन घंटे पहले ही एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोरतम धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

श्मशान घाट के गलियारे का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी राजनगर सेक्टर-7 में रहता है। डी-57 नंबर से उसकी आलीशान कोठी…

Continue Reading