हनीट्रैप मामले में फंसी बरखा भटनागर जेल से बाहर आई
हनीट्रैप मामले में इंदौर जेल में बंद आरोपी बरखा भटनागर शुक्रवार शाम जिला जेल से रिहा हो गई। बरखा भटनागर को भोपाल पुलिस ने 18 सितंबर 2019 को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया था। बरखा के पति अमित सोनी जिला जेल उन्हें लेने आए थे। बरखा ने मीडिया से चर्चा नहीं की और गाड़ी में बैठकर भोपाल रवाना हो गई।
बरखा का पति अमित सोनी भोपाल में पीएचई में ठेकेदार है। बरखा पर आरोप है कि उसने श्वेता स्वप्निल और मोनिका के साथ मिलकर करोड़ों रुपए के ठेके दिलवाए थे। पुलिस ने उसके घर से लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया…
Continue Reading