बैतूलबाजार में हुआ भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

सौरभ वर्मा ब्यूरो बैतूल ।।

सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हेमंत खण्डेलवाल को जिताने का लिया संकल्प
बैतूल। जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है। विधानसभा चुनाव का प्रचार भी रफ्तार पकड़ता जा रहा है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के चुनाव कार्यालय का बैतूलबाजार नगर में रविवार को शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बैतूलबाजार नगर के चौकीपुरा में भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों, नगरीय निकाय के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। चुनाव कार्यालय…

Continue Reading

बैतूलबाजार के 30 युवा भाजपा में शामिल

सौरभ वर्मा बैतूल ब्यूरो ।।

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंतखण्डेलवाल की विकास की सोच से क्षेत्र के बहुसंख्यक मतदाताओं के साथ विशेषकर युवा वर्ग खासा प्रभावित नजर आ रहे है।बैतूल विधानसभा के शहरी सहित ग्रामीण इलाको में भाजपा प्रत्याशी को मतदाताओं द्वारा दिए जा रहे आशीर्वाद के साथ ही बड़ीसंख्या में युवा भाजपा में शामिल हो रहे है। गत दिनों बैतूल के लगभग एक हजार युवाओं द्वारा भाजपा का दामन थामने के बादबुधवार को बैतूलबाजार के 30 युवाओं ने भाजपा की रीति एवं भाजपा प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा का दामनथाम लिया। कस्तुरी बाग मैरिज लॉन सदर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में बैतूलबाजार के युवाओं ने भाजपा की सदस्यताली। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे सहित भाजपापदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत किया।

ये युवा हुए भाजपा में शामिल नवीन राठौर, आदित्य राठौर, भावेश नामदेव, श्रेयांश राठौर, राहुल राठौर, हर्षित राठौर, शुभम सोनी, अक्षत राठौर, ऋ़षभ राठौर, माहिल राठौर, हर्षित बरेन्दीयां, दीपक कुरेले, प्रतीक बारस्कर, रोहित राठौर, ओम कृणाल पंवार, वेदांतदुनसूआ, विजय प्रकाश शुक्ला, सुजल झरबडे, अभिषेक गायकवाड, अश्विन पंडाग्रे, विजय विश्वकर्मा, राजेश धोटे, प्रकाशश्रीवास, नवीन गोलर, प्रियांश राठौर, रोहित गव्हाड़े, रविन्द्र धुर्वे, देवेश वाडबुदे, साहिल राठौर एवं शिवम पंवार निवासी बैतूलबाजारशामिल है।

Continue Reading

कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने किया अपना नामांकन दाखिल

सौरभ वर्मा ब्यूरो बैतूल ।।
बैतूल मप्र l मप्र में होने वाले विधान सभा चुनाव में  बैतूल के कांग्रेस प्रत्यासी निलय विनोद डागा ने सोमवार को शुभ मुहूर्तपर कलेक्ट्रेट पन्हु च कर अपना नामांकन दाखिल किया l नामांकन भरने जाने के लिए डागा हाउस से जन समूह के साथ निकले निलयडागा के साथ उनकी पत्नी दीपाली डागा भी उनके साथ सैकड़ों की तादाद में समर्थक मौजूद थे शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निलयडागा कलेक्ट्रेट पन्हू चे और शुभ मुहूर्त 12 बजकर 37 मिनट पर अपना नामांकन दाखिल किया जिसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरूहोते हुए भाजपा को जिले और प्रदेश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार बताया l निलय डागा ने कहा की उनके द्वारा करोड़ों रुपए के कामअपनी विधानसभा के लिए किए है ||

Continue Reading

ट्राइबल विभाग का ठेकेदार ब्लॉक मुख्यालय पर अवैध रेत से बना रहा सीसी रोड, सैकड़ो ट्रालियों रेत का किया गया अवैध खनन, डेढ़ किलोमीटर रास्ते में बिछी अवैध रेत

(आशीष राठौर ) शाहपुर : मुख्यालय पर माचना नदी से अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने में प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है। एक और बड़े-बड़े सरकारी ठेके निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से माचना नदी में अवैध खनन कर रेत से निर्माण कार्य किया जा रहा है । अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, खनिज विभाग के साथ-साथ ट्राइबल विभाग के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार बता दे की ब्लॉक मुख्यालय पर ट्राइबल विभाग द्वारा संचालित बालक कीड़ा परिसर पहुंच मार्ग एक करोड़ 30…

Continue Reading

सहभागिता अभियान के 1145100 रुपए पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र , विधायक डागा ने निभाई सेतु की भूमिका

बैतूल। विधायक निलय विनोद डागा द्वारा संकल्पित श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के माध्यम से जुटाई गई दान राशिश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंप दी गई है। विधायक निलय डागा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपाली डागा ने स्वयं अयोध्यापहुंचकर यह राशि सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों को सौंपी है। विधानसभा क्षेत्र की जनता को प्रभु श्री राम केकाज से जोड़ने के लिए विधायक डागा ने सेतु की भूमिका का निर्वहन किया है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया यह अभियानअपने आप में एक गौरवशाली और ऐतिहासिक अभियान बनकर उभरा है। सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को बताने औरनई पीढ़ी को राम नाम की महिमा से रूबरू कराने के लिए विधायक निलय डागा की इस पहल की हर ओर चर्चा है। 

विधायक ने कहा, मैं तो सिर्फ इस अभियान का छोटा सा माध्यम हूं, लेकिन प्रभु श्री राम स्वयं इसके प्रेरणा पुंज हैं। विधानसभा क्षेत्रकी जनता श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान की सूत्रधार हैं। उल्लेखनीय है कि अभियान के 51 दान पात्रों में डली दान राशिकी गणना श्रीराम मंदिर कोठीबाजार में नवरात्रि की सप्तमी पर श्री कामतानाथ पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम, जगतगुरु रामस्वरूपाचार्यमहाराज के सानिध्य में की गई थी। दान पात्रों की गणना में ग्यारह लाख पैंतालीस हजार एक सौ रुपए प्राप्त हुए थे। इनमें 

एक, पांच, दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ, पांच सौ तथा रूपया दो हजार मूल्य के नोट शामिल है। विधायक द्वारा इस राशि को श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करने के बजाए सीधे तीर्थ क्षेत्र कार्यालय को सौंप दी गई। इसके पीछे उनका मानना था किविधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो धनराशि उनके हाथों से उन्हें दान में दी वही धनराशि सीधे ट्रस्ट को मिले इसका एक अलग ही पुण्यहै।

-- अभियान पूर्ण हुआ, आनंद का क्षण है--

विधायक श्री डागा ने बताया कि आज आनंद का क्षण है, हम सबने एक संकल्प लिया था। मुझे स्मरण है कि श्री राम मंदिर निर्माणसहभागिता अभियान के लिए आगे कदम बढ़ाने से पहले पिता स्व.विनोद डागा ने यह बात याद दिलाई थी कि बहुत परिश्रम के साथकाम करना पड़ेगा, तब कहीं यह काम संपन्न होगा। हमने लगभग ढाई साल श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के लिए कामकिया, अभियान पूर्ण होने पर हमें संकल्प पूर्ति का आनंद मिल रहा है। अभियान को सफल बनाने में राम भक्तों ने जी-जान से प्रयासकिए। गांव गांव में जाकर विधानसभा क्षेत्र की जनता को श्री राम मंदिर से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। भगवान राम की कृपासे विधानसभा क्षेत्र की जनता राम मंदिर निर्माण से जुड़ गई और यह अभियान देशव्यापी बन गया। अयोध्या में समाज के सहयोग सेश्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण साकार होगा। धर्म, मर्यादा, चरित्र, संस्कार के स्वरूप श्री राम जी के इस मंदिर से प्रत्येक व्यक्तिको स्वेच्छा से जुड़ने का अभियान सफल होने पर आज आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत घर-घरजा के लोगों से सहयोग मांगने के कार्य के पीछे निहितार्थ यह उद्देश्य था कि प्रभु श्री राम के काज से हर एक व्यक्ति को जुडऩे कासौभाग्य प्राप्त हो। 

 

इनका कहना है....

हम "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" की ओर से बैतूल विधान सभा के श्रद्धालुजनों, घर-घर जाकर अपना समय दान करके समाज कासहयोग एकत्र करने वाले राम भक्तों और इस सम्पूर्ण योजना को प्रेरणा देने वाले स्थानीय विधायक के रूप में आपके प्रति आभारव्यक्त करते हैं, और आपके क्षेत्र और स्वयं आपकी उत्तरोत्तर उन्नति की मंगलकामना श्री परमेश्वर से करते हैं।

अनिल मिश्र, श्रीयानी जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

----

विधायक द्वारा चलाया गया धर्म कार्य निश्चित ही सराहनीय है प्रभु श्रीराम उन्हें ऐसे कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे यहीकामना है।

पंडित कांत दीक्षित, ज्योतिषाचार्य

विधायक जी के कार्यों की तारीफ शब्दों में नहीं की जा सकती है। प्रभु श्रीराम किसी पार्टी के नहीं है। पार्टी विशेष का कार्यक्रम थानहीं, जन-जन की मेहनत का पैसा प्रभु श्री राम के मंदिर में लगे इस भावना को लेकर विधायक जी ने जो काम किया वह तारीफेकाबिल है। इतने अवरोधों के बाद भी वे राम काज में लगे रहे।राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे कामों में आगे आना चाहिए।

प्रवीण बिहारे, अध्यक्ष माता मंदिर समिति गंज।

---

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बैतूल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग विधायक के इस धर्म कार्य से बैतूल जिले को प्रभुश्रीराम का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

राजेश सोनी, राम भक्त

----

सहभागिता अभियान के लिए विधायक जी को साधुवाद, उनके माध्यम से पूरी विधानसभा का एक एक नागरिक अपने आप कोगौरवान्वित कर रहा है। विधायक ने इस पुण्य कार्य से जोड़ा है, हमारा एक रुपया भगवान के चरणों में अर्पित हुआ। हमारे विधायकने पुण्य कार्य से जोड़ा है, इसके लिए उनको साधुवाद।

नारायण सरले, समाजसेवी

----

यह देश राम का है। राम कण कण में हैं। भाव की हर हिलोर में राम हैं। कर्म के हर छोर में राम हैं। राम यत्र-तत्र,सर्वत्र हैं। जिसमें रमगए वही राम है। सबके अपने राम हैं। विधायक जी द्वारा प्रभु राम के लिए किया गया कार्य अनुकरणीय है।

मुन्ना मानकर,समाजसेवी

Continue Reading