धनतेरस के पावन अवसर पर विशेष आयोजन

आज धनतेरस के शुभ अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के सौजन्य से कार्यालय आयुष हेल्थ केयर हॉस्पिटल के प्रांगण में भगवान श्री धन्वंतरि जी का विधि-विधान से पूजन एवं आराधना की गई।• इस अवसर पे नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओ पी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है हम दीपावली के उत्सव की शुरुआत धनतेरस यानी भगवान धन्वंतरि की पूजा से करते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि सोने-चांदी और भौतिक संपत्ति से भी बढ़कर सबसे बड़ी संपत्ति ‘निरोगी काया’ (उत्कृष्ट स्वास्थ्य) है।भारत सरकार इस दिन को ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ के रूप में भी मनाती है, जो हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति और प्राकृतिक जीवनशैली को याद दिलाता है।इस शुभ अवसर पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गईभगवान धन्वंतरि पूजन कार्यक्रम में डॉ ए के सिंह,डॉ विकाश सिंह,डॉ तनु सिंह,डॉ अरुण स्वामी,डॉ आर डी तिवारी,डॉ पल्लव, डॉ संतोष शर्मा,डॉ सी बी सिंह,डॉ संदीप तिवारी डॉ वाई पी यादव,डॉ मनोज सिंह,डॉ सरफराज,डॉ दत्ता, डॉ विजयानंद तिवारी जी डॉ नरेश पटेल जी डॉ आशा बिंद ,डॉ भारत जायसवाल डॉ सी येन तिवारी ,राजू तिवारी इत्यादि लोग थे