ज्योतिष

Surya Grahan 2020: 500 साल बाद लगने वाला यह सूर्य ग्रहण है बेहद खास, बन रहे हैं अद्भुत संयोग, गर्भवती महिलाएं न करें ये काम

ज्योतिष

Solar Eclipse 2020: रविवार को लगने वाला सूर्यग्रहण साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण २०२० (Surya Grahan) आज रविवार (21 जून 2020) को सुबह 9:15 बजे लगेगा। ग्रहण दोपहर बाद 03:04
बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12 :10 के आसपास रहेगा। इस समय सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएंगे। ग्रहणकाल में कई कार्यों को करने से बचना चाहिए, इसके बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। ग्रहण काल में भोजन करना भी अशुभ माना गया है। धार्मिक दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। इस
सूर्य ग्रहण के समय ग्रह और नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है जो पिछले 500 सालों में नहीं बना है।

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी करें ये काम

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना, खाना पकाना, और सजना-संवरना
नहीं चाहिए।
ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सीना आदि से बचना चाहिए। इससे बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।
ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए
खासकर ग्रहण के दर्शन तो बिल्कुल नहीं करने चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।
ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।


कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कोंगों
में दिखाई देगा। देहरादून, सिरसा तथा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां पर वलयाकार सूर्यग्रहण दिखाई देगा। नई दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, कोलकाता,
हैदराबाद, बंगलौर, लखनऊ, चेन्नई, शिमला, रियाद, अबू धाबी, कराची, बैंकाक
तथा काठमांडू आदि कुछ प्रसिद्ध शहर हैं जहां से आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।