चंदौली

चंदौली- आपदा से होने वाली घटनाओं से तत्काल में कैसे बचे हैं

चंदौली

उ. प्र. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोमती नगर लखनऊ से टाइम्स ऑफ ग्रुप के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर किशन कुमार पासवान ट्रेनर नीतेश कुमार शर्मा द्वारा चिन्हित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोखर चंदौली में आपदा से बचाव हेतु आयोजित कार्यक्रम में दिनांक 30/12/2021 को जनपद चंदौली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री सुभाष सिंह के निर्देशन में फायर सर्विस टीम के लीडर नरेंद्र कुमार सिंह एफएम चालक चितरंजन पाठक फायरमैन उत्तम यादव द्वारा 350 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। 
आपदा से होने वाली घटनाओं में सम्मिलित छात्र छात्राओं को विशेष तौर पर वर्तमान व्यस्त जीवन में अग्नि दुर्घटना की संभावनाओं के बारे में जानकारी एवं तत्काल उससे निपटने की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत व्याख्यान सहित सजीव चित्रण प्रदर्शित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा पांडेपुर बाजार के व्यवसाई ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी एकत्र होकर आग से बचाव के जनजागरूकता कार्यक्रम में विशेष जानकारी हासिल किए।
आग की उत्पत्ति, आग के प्रकार तथा आग बुझाने के सिद्धांत के संबंध में व्याख्यान सहित जीवंत चित्रण प्रदर्शित किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा तर्क सहित आग लगने का कारण व निवारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इसके अलावा व्यवहारिक रूप से जीवन में आपदा के दौरान क्या करें, क्या ना करें के संबंध में उदाहरण सहित बच्चों को पुरानी घटनाओं का स्मरण कराते हुए बोध कराया गया। 
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक करुणा पति तिवारी प्रधानाचार्य श्री शिवानंद गौतम अध्यापक वर्ग विश्वकर्मा प्रसाद विजयंत प्रसाद अरविंद कुमार यादव संगीता राय रवि पटेल अरविंद कुमार हरि भान सिंह आत्मानंद भारती  की मौजूदगी में कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट