बैतूल

बैतूल बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का मासूम।।

बैतूल

सौरभ वर्मा ब्यूरो बैतूल 
बैतूल - घटना जिले के आठनेर ब्लाक के मांडवि ग्राम की है आज शाम एक मासूम बालक करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र 6 वर्ष है ओर वह करीब 50 फीट की गहराई पर फंसा है। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने खुदाई चालू कर दी है। वहीं बोर से बच्चे की आवाज भी आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में शाम करीब 5 बजे हुआ। यहां के निवासी और किसान सुनील दियावार के खेत में उनका 6 साल का बालक तन्मय गिर गया। बताया जाता है कि किसान सुनील ने 8 दिन पहले ही यह बोर खनन करवाया था।

परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई गई हैं।
कलेक्टर एवं एसपी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बोर के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्‍या में लोगों का हुजूम भी जमा हो गया है।