दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में 6 साल की बच्ची के दरिंदगी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने मासूम की हाथ-पैर बांधे और उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं। उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसके बाद दरिंदे बच्ची को मरा समझकर भाग गए। बच्ची की हालत गंभीर है। फिलहाल, उसका इलाज जबलपुर के अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस वारदात के बहाने एक माह की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि जबेरा थाना क्षेत्र के बंतीपुर गांव में बुधवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक लापता हो गई। उसे आसपास तलाशा गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन सुबह बच्ची घर के नजदीक एक किसान के बाड़े में बेसुध हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। चेहरे पर गंभीर चोट थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवराज ने कहा- मासूम बिटिया के साथ हुई घटना शर्मनाक
![]()
Shivraj Singh Chouhan✔@ChouhanShivraj
दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी!
बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
2,011 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
कमलनाथ ने कहा- एक माह की सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही?
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- "इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना, वो भी लॉकडाउन के दौरान, जहां लोग जरूरी चीजों के लिए भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहे, वहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है। आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए। उन पर कड़ी कार्रवाई हो। परिवार की हर संभव मदद हो। लापरवाहों पर भी कार्रवाई हो।"
![]()
Office Of Kamal Nath✔@OfficeOfKNath
शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ?
दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है।
1/3
876 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं