भोपाल

समाज की मातृशक्ति को हरसंभव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं- कैलाश नागर।

भोपाल

खजुरी गोकुल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई सावित्री बाई फूले की जयंती। हराना।समाज की मातृशक्ति को हरसंभव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। यह बात खजुरी गोकुल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैलाश नागर ने कही। विद्यालय के भैया बहनों सहित आचार्य दीदीयो ने सावित्री बाई फुले की 192 वीं जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य संजय नागर ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूले समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।इस दौरान विद्यालय के भैया बहन व आचार्य दीदी प्रीति नागर मोजूद रहे।