ज्योतिष

राशिफल 06 अक्टूबरः देखें, ग्रहण योग के प्रभाव में कैसा गुजरेगा रविवार

ज्योतिष

 

आज रात चंद्रमा धनु राशि से शनि के घर मकर में प्रवेश करेंगे। इससे एक तरफ धनु राशि में बना त्रिग्रही योग समाप्त होगा तो दूसरी ओर ग्रहण योग का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में ग्रहण योग जाते-जाते किन-किन राशियों को परेशान करेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष

मेष राशि वालों पर सितारे कई दिनों बाद आज पूरी तरह मेहरबान हैं। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जो भी काम करेंगे उनमें परिश्रम के अनुपात में लाभ दोगुना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल तेजी से बढ़ेगा। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 97% तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 60% साथ देगा।

मिथुन:

आज अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। भाग्य 85% तक साथ देगा।

 

कर्क:

आज आपके शत्रु चाहकर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है। लगनशीलता एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 82% तक साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्राप्त होगा जो प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। आज आपको धन निवेश से भी लाभ मिल सकता है। आज उधार लेन-देन से बचना चाहिए। भाग्य 78% तक साथ देगा।

कन्या:

आज किसी विपरीत मानसिकता वाले वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें और किसी से विवादों में ना उलझें। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचना चाहिए। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करना शुभ रहेगा। भाग्य 59% साथ देगा।

तुला:

आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग है। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 81% तक साथ देगा।

वृश्चिक:

ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

धनु:

आज आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द व रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज आपको धन निवेश से भी लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें और ना ही लें। भाग्य 78% साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिन्ता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। भाग्य 65% साथ देगा।

कुंभ:

व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं। भाग्य 82% साथ देगा।

मीन:

आज कार्य की प्रबलता अधिक रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।