राजगढ़

अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर भेनपुरा के तीन युवकों की मौत एक गम्भीर

राजगढ़


ब्यावरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर  ब्यावरा राजगढ़ के बीच रात्रि 8:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि एक गम्भीर घायल है। घटना की जानकारी लगते ही देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शव एवं घायल को लेकर ब्यावरा अस्पताल आए। घायल को प्राथमिक उपचार उपरांत राजगढ़ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बद्रीलाल पिता प्रेमसिंह 25साल , कमल पिता पेमाजी 23 साल एवं गोवर्धन पिता पेमाजी 27 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि घायल मोरसिंह पिता पेमा जी वर्मा 18 साल निवासी भेनपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ को रेफर किया गया है। 
 तीनों मृतकों के शव मरचयूरी रूम ब्यावरा में  रखा गया है।