चंदौली

चंदौली-मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चो को किया समानित,बच्चो के चेहरे खिले

चंदौली

   

 


स्थानीय दुलहीपुर बाजार मे स्तिथ मानवाधिकार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यालय मे मानवाधिकार का स्थापना दिवस बड़े ज़ोर-शोर से जिलाध्यक्ष कमरूल इस्लाम के नेतृत्तव में मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निरीक्षक चौकी प्रभारी आफताब अहमद ने स्थापना दिवस का केक काटा, और मानवाधिकार के सभी टीम को शुभकामना देकर यह संदेश भी दिया की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस सदैव तैयार रहती हैं,आप सहयोग ले सकते हैं, कमरूल इस्लाम ने कहा की मानव अधिकारों का संरक्षण हमारी संस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका; एक सक्रीय मीडिया; एक सक्रीय नागरिक समाज एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग जैसे संगठन मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु बने हुए हैं। मानव अधिकार मात्र एक स्लोगन नहीं होना चाहिए बल्कि हमारे स्वभाव का भी एक हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण को सुरक्षित करने के लिए सक्षम समाज एवं न्याय हेतु कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला उपाध्यक्ष नीरज पटेल ने कहा की,पिछले चार वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बहुत से गम्भीर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों की जागरुकता के साथ नागरिकों को अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के विषय में भी जागरुक होना चाहिए। बताते चले की जिलाध्यक्ष कमरूल इस्लाम ने स्कूली बच्चो को उनके अच्छे रिपोर्ट कार्ड को ध्यान में रखकर बच्चो को प्रोत्साहन के लिए उनको सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया, इसमें मुख्य रूप से मौजूद  जिलाध्यक्ष कमरुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष नीरज पटेल, फारुक शाह उप सचिव, नगर सचिव स्वेता पटेल , सदस्य    राजकुमार पटेल, रामचंद्र पटेल, महेश पटेल, विनोद पटेल, खातिब खान, शोएब अली बैतूल हक, मोहम्मद अली,  विजय पटेल,श्याम बाबू ,सूरज राजभर,अमन पटेल इत्यादि लोग शामिल थे | 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट