राजगढ़

महिला कांग्रेस की मेहनत से बदल गया ब्यावरा शहर का इतिहास

राजगढ़

महिला कांग्रेस की मेहनत से बदल गया ब्यावरा शहर का इतिहास 

विधानसभा चुनाव के दौरान ब्यावरा शहर का रिकार्ड उठाकर देखा जाए तो तो नेता कोई भी रहा हो शहर के मतदाता जनसंघ के जमाने से जनसंघ और बाद में भाजपा को मत देते रहे। पिछले सभी विधानसभा चुनावों में ब्यावरा शहर से 4 हजार से लेकर 6 हजार तक जीत भाजपा ने दर्ज की है। लेकिन यह पहली बार है जब ब्यावरा का मतदाता कांग्रेस के खाते में गया है। 2018 के मुख्य चुनाव में भाजपा को 6 हजार मतों की बढ़त देने वाला शहर अचानक क्यूं बदल गया यह खोज का विषय है। इस मामले में मतदाता से लेकर शहर के कई विश्लेषक से बातचीत की जिसमे खुलासा हुआ कि पहली बार है जब महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष  नीलू दुबे , एवं उनकी टीम सुबह से लेकर रात तक पूरे चुनाव प्रचार के समय शहर की गली गली छानती रही। उन्होंने न सिर्फ महिलाओं में अपनी पैठ बनाई बल्कि महिला कांग्रेस की टीम भी मजबूत की। यही वजह है कि ब्यावरा शहर के 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर इस बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 
हालांकि इस योगदान में उनके साथी प्रचारक रोशनखत्री की टीम का भी खासा योगदान रहा। वहीं विधानसभा क्षेत्र में हुकुमसिंह कराड़ा एवं अरुण यादव के दौरे के साथ ही सचिन पायलट की सभा से ग्रामीण मतदाता का मन बदला वहीं शहरी महिला मतदाता का मन बदलने में नीलू दुबे ने सफलता पाई है। जबकि भाजपा की ओर से नरेन्द्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गजों सहित 5 बार सीएम शिवराज आ चुके थे।