राजगढ़

विकास दुबे को उज्जैन से सड़क मार्ग से लेकर गयी कानपुर पुलिस

राजगढ़

 

राजगढ़। जिले से होकर गुजर रहे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से कानपुर पुलिस की तीन गाड़ियों का काफिला रात दस बजे निकल कर गया। हमारे संवाददाता ने ब्यावरा के समीप टोलटैक्स पर उनकी एक्सक्लुसिव तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। 
जी हां गुरुवार को सुबह 9:30 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में विकास दुबे को दबोचने में कामयाब हुई उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे को दिनभर महाकाल थाने में बिठाकर रखा। शाम को 4 बजे खबर फैलाई गई कि विशेष चार्टेड प्लेन से विकास दुबे को कानपुर ले जाया जा रहा है। लेकिन कुछ ही देर बाद जानकारी लगी कि रात्रि 8 बजे उज्जैन से कार द्वारा विकास दुबे एवं उसके दो साथियों सहित उज्जैन में शराब ठेकेदार के मैनेजर के घर ठहरा था उस मैनेजर सहित कानपुर पुलिस सड़क मार्ग से निकली है। उज्जैन के पत्रकारों ने कार का पीछा किया एवं सड़क मार्ग से एक चैनल पर एक्सक्लुसिव लाइव दिखाया गया। उसके बाद हाइवे पर सक्रिय हुए पत्रकारों ने जगह जगह काफिले की तस्वीरें कैद की। एक जानकारी अनुसार एक चैनल के कैमरामेन से कानपुर पुलिस ने रास्ते मे बदसलूकी भी की। वहीं रात्रि को लगभग 10:30 पर ब्यावरा के समीप जोगीपुरा टोलटैक्स पर कानपुर पुलिस के काफिले को भी कुछ पत्रकारों ने कैमरे में कैद किया है।