निवाड़ी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधायक अनिल जैन का जन्मदिन

निवाड़ी

निवाड़ी- आज निवाड़ी में विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी के लोकप्रिय विधायक अनिल जैन का 55 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया विधायक का जन्मदिन मनाने के लिए उनके निवास पर आज सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा सब्जी मंडी प्रांगण में विधायक अनिल जैन का तुला दान किया गया इसके पश्चात निवाड़ी नगर परिषद प्रांगण में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह दांगी के पुत्र नीरेन्द्र सिंह दांगी रिंकू के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर विधायक अनिल जैन का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई नगर परिषद में विधायक अनिल जैन को संदीप दुबे सद्गुरु कंस्ट्रक्शन , भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, अंकित पवन चतुर्वेदी, गोलू गुप्ता, आर्यन ठाकुर, आदर्श सेन, राजा अहिरवार, रजत अहिरवार, विकास आर्य, देव निखरा, नीरज दांगी, अजय दांगी सहित तमाम युवाओं ने विधायक को जन्म दिवस की बधाई दी।