राजगढ़

छापीहेड़ा नगर में प्रांतीय कुशवाह महासभा बैठक सपम्पन्न।

राजगढ़

छापीहेड़ा नगर में प्रांतीय कुशवाह महासभा बैठक सपम्पन्न।

स्टेट न्यूज़ एमपी ब्यूरो- रामबाबु चौहान 

 छापीहेड़ा नगर में  प्रांतीय कुशवाह महासभा की बैठक नगर छापीहेड़ा में संपन्न हुई। बैठक में कुशवाह समाज प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवल सिंह कुशवाह ,प्रदेश महामंत्री सुनील कुशवाह ,प्रदेश मंत्री गोपाल कुशवाह, विक्रम सिंह कुशवाह, डूंगर सिंह कुशवाह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर सिंह कुशवाह उपस्थित रहे ।बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्री देवीलाल जी कुशवाह (संडावता) को जिलाध्यक्ष एवं श्री इंदर सिंह कुशवाह (गादिया स्कूल )को  प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही कुशल सिंह कुशवाह (जीरापुर) को प्रदेश टीम में सम्मिलित किया गया ।प्रांतीय बैठक में कुरावर, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, आँदलहेड़ा, कुंवर कोटरी, खिलचीपुर ,जीरापुर ,भगोरी पुवारखेड़ी , पीपाखेड़ी,  मोहन संडावता, खुजनेर ,पचोर अकोदिया मंडी, शुजालपुर के जिले भर से कुशवाह समाज के वरिष्ठ एवं युवा समाज सेवी सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।इस अवसर पर अतिथियों का परिचय  राधेश्याम  कुशवाहा (अध्यापक) द्वारा कराया गया ।वही कार्यक्रम का संचालन उमराव सिंह कुशवाहा (आचार्य )एवं मंगल सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया। अंत में कुशवाह समाज छापीहेड़ा की ओर से प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन मुकेश कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया।