राजगढ़

प्रत्याशी कर रहे जनसंपर्क, वार्ड में मिल रहा भरपूर प्यार, पहलीबार उतरा जनता के मन का नेता

राजगढ़

 


पचोर। चुनावों में यूं तो जनता का मन टटोलना बेहद मुश्किल होता है लेकिन बीती शाम कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए जनसंपर्क में लोगों के मन की बात आखिरकार सामने आ ही गयी। जो कांग्रेस पार्टी 4 दिन पहले तक शिथिल बैठी थी उसने जनसंपर्क कर एक ही दिन में वार्ड 14 में उथलपुथल मचा दी। आखिरकार लोगों के मुंह से निकल ही पड़ा कि हम पार्टी नही प्रत्याशी देखते है और पहली बार प्रत्याशी हमारे मन का है। जिसने बचपन से वार्ड में सेवा की है। 

 बीती शाम वार्ड 14 के कांग्रेस प्रत्याशी उमेश विजयवर्गीय के पक्ष में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंपर्क पर निकले थे। इस दौरान उन्हें अपार जनसमर्थन मिला। जो कांग्रेस पार्टी वार्ड 14 में शिथिल दिख रही थी। उसने ऐसी धूम मचाई की अब लोग पार्टी की लीक से अलग हटकर प्रत्याशी चुनने की बात करने लगे हैं। 
बता दें उमेश विजयवर्गीय का परिवार बचपन से वार्ड 14 में विकास के लिए सदैव अग्रणी रहा है। आजादी के बाद से उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री शंकरलाल विजयवर्गीय ने वार्ड ही नही नगर एवं जिले के विकास की पहल की है। लेकिन विजयवर्गीय परिवार ने बाद में राजनीति में विशेष हस्तक्षेप नही किया। लोगों को उम्मीद थी कि विजयवर्गीय परिवार उनका नेतृत्व करे। और अब यह उम्मीद लोगों को सामने नजर आने लगी तो उन्हें भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है।