ज्योतिष

व्यापार में तरक्की के लिए आज ही करें यह उपाय

ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र में बुध (Mercurey) को ग्रहों में राजकुमार का पद दिया गया है। बुध को बुद्धि का कारक भी माना जाता है। बुद्ध ग्रह जीवन में कई श्रेत्रों को प्रभावित करता है विशेष रुप से बुद्ध व्यापार का कारक माना जाता है। अगर आपका बुद्ध खराब है तो आप व्यापार में तरक्की नही कर सकते ।रिश्तों में बुद्ध ग्रह बहन और बुआ का कारक माना जाता है। इसलिए आपकों इनसे रिश्ते बेहतर कर करने के लिए बुद्ध को हमेशा मजबूत रखना पडे़गा। बुद्ध धन वृद्धि के लिए भी विशेष माना जाता है अगर आप धनवान होना चाहते हैं तो भी बुद्ध को मजबूत रखना जरुरी है।आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसनी से अपने बुद्ध को मजबूत कर सकते हैं।

बुद्ध को मजबूत करने के उपाय 1. बुद्ध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चूड़ी और वस्त्र का दान किन्नरो को करना चाहिए। 2. बुध ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी ग्रह की पीड़ा में कमी ला सकती है। 3.गणेश जी का पूजन व दूर्वा अर्पण करनी चाहिए। 4. बुध की दशा में सुधार हेतु बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। 5. गाय को हरी घास और हरी पत्तियां खिलानी चाहिए। 6. ब्राह्मणों को दूध में पकाकर खीर भोजन करना चाहिए। 7. बुध की दशा में सुधार के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप भी कल्याणकारी कहा गया है।