ग्वालियर

आरक्षक की पत्नी को यूपी में 5 माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर

ग्वालियर । ग्वालियर के विवेक नगर से 5 माह पूर्व गायब हुई मप्र पुलिस के आरक्षक की पत्नी शुक्रवार की रात को घर लौट आई है। महिला ने सतीश शर्मा के खिलाफ थाटीपुर थाने में बंधक बनाने व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उसे 5 माह तक उत्तरप्रदेश के संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद में बंधक बनाकर आरोपित दुष्कर्म करता रहा। पुलिस मामले की जांच करने के साथ आरोपित की तलाश कर रही है।

पहले भी गायब हो चुकी थी महिला

थाटीपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि विवेक नगर से 9 अगस्त 2019 को शादीशुदा महिला गायब हुई थी। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदा महिला इससे पहले 7 जुलाई को भी गायब हुई थी और 18 जुलाई को वापस लौट आई थी। पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात को गुमशुदा महिला पति के साथ थाने आई।

महिला के बेटे के दोस्त ने किया दुष्कर्म

 

महिला ने घर लौटने के बाद पुलिस को बताया कि सतीश शर्मा उसे कुछ सूंघाकर ले गया। उसे खलीलाबाद में होश आया। आरोपित ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का 18 साल का पुत्र है। आरोपित पीड़िता के बेटे का दोस्त था। इसलिए उस पर भरोसा कर उसके साथ बाजार तक गई थी। थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।