चंदौली

चंदौली- चंदौली-कायस्थ समाज द्वारा प्रतिमा विसर्जन कर संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा"

चंदौली

  कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव का समापन आलू मिल स्थित नहर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा विसर्जित कर किया गया।

विदित है कि कल दिनांक 6 नवंबर 2021 को मुगलसराय के इंडियन आयल रोड, अलीनगर स्थित निशा फूड एंड हर्बल इंडस्ट्री के कार्यालय में कायस्थ समाज ने एकजुट होकर परंपरागत रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से सदगीपूर्ण माहौल में पूजा अर्चना की। संध्या काल में सामूहिक आरती, वंदना एवं स्तुति की गई।

यजमान के रूप में पूजा समिति के अध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा एवं निशा फूड एंड हर्बल इंडस्ट्री के प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव द्वय ने प्राण प्रतिष्ठा पूजा, संध्या आरती एवं विसर्जन पूजा संपन्न कराया।

पूजा समिति के संयोजक अभिषेक नारायण ने कहा कि हम सभी भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना करते हैं कि वह विश्व को वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाएं एवं संपूर्ण जगत को स्वास्थ्य, सुख एवं शांति प्रदान करें। आशा है अगले वर्ष हम फिर पूर्व की भांति धूमधाम से वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज के साथ पूजनोत्सव का आयोजन कर सकेंगे।

इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त पूजा आयोजन समिति के संयोजक अभिषेक नारायण, विपिन कुमार सिन्हा, अक्षय कुमार सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, बिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, निशा श्रीवास्तव, निमिषा वंदे, बिहारी लाल श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य श्रीवास्तव, रंजन कुमार सिन्हा, पीयूष रंजन, कुणाल भारत, पंकज श्रीवास्तव, शास्वत सिन्हा आदि शामिल रहे।

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट