निवाड़ी

व्यक्ति अपने जन्म से नही सत्कर्म से बड़ा होता है - महेश केवट

निवाड़ी


निवाड़ी-ओरछा(अनुराग शर्मा) - रविदास मंदिर में सद्गुरु रविदास की जयंती मनाई गई।
ओरछा- संत रविदास मंदिर में सद्गुरु रविदास जी की जयंती का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य महेश केवट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व साडा सदस्य  मुन्नालाल अहिरवार में की विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद प्रमोद परिहार उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महेश केवट ने कहा कि महान संत गुरु रविदास जी ने हमे संदेश किया कि व्यक्ति जन्म से ऊंचा नीचा नही होता व्यक्ति के अच्छे कर्म व्यक्ति को ऊंचा बनाते है और बुरे कर्म व्यक्ति को नीचा बनाते है श्री केवट  ने बताया कि संत रविदास जी हमेशा यही संदेश दिया कि हम सव आपस मे समानता के साथ भाईचारे से रहे और अपना सद्कर्म करते रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद प्रमोद परिहार प्राण सिंह जानकी प्रसाद अहिरवार दीपक रहीश यादव राहुल अहिरवार ब्रजेश बृजकिशोर डॉ रामनाथ सरोज अहिरवार प्रभा देवी धनियाबाई सहित अन्य उपस्तिथ रहे।