निवाड़ी

युवाओं ने की पहल बाजार में बांटे मास्क

निवाड़ी

निवाडी - देश मे चल रहे कोरोना बायरस की महामारी के चलते पूरे भारत देश सहित दुनिया भर में अफरा तफरी मची हुई है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार आज 25 मार्च से 21 दिन के लिए पूरे भारत में लॉक डाउन किया गया है। इस महामारी  के  रोकथाम की पहल करते हुए आज निवाडी जिलामुख्यालय पर भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित पवन चतुर्वेदी ने  सब्जी विक्रेताओं को मास्क का निशुल्क वितरण  किया गया। इस मौके पर अंकित पवन चतुर्वेदी ने कहा कि आप अपने घरो में  ही रहे और अपने स्वास्थ्य  का ध्यान रखें | बाजार में  मास्क के निशुल्क वितरण  के समय अर्पित गुप्ता, अमन व्यास, बोबी दुबे, केशव आर्य, अभिषेक ठाकुर, अविनाश ठाकुर सहित कई युवा उपस्थित रहे | सभी युवाओं ने  मास्क वितरण के समय लोगों को समझाइश देते हुए अपने घरों पर ही रहने का वचन लिया।