भोपाल

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने रविवार को अपनी टीम में 24 पदाथिकारियों को शामिल किया है। अनूपपुर सांसद हिमाद्री सिंह को उपाध्यक्ष और भोपाल की नेहा बग्गा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। देवास की माया पटेल और जबलपुर की अश्विनी परांजपे को महामंत्री बनाया गया है।

माया नारोलिया द्वारा जारी सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह महिला मोर्चा में भी 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अनूपपुर से सांसद हिमाद्री सिंह और उज्जैन की पूर्व महापौर मीना जोनवाल के अलावा सागर से ज्योति दुबे, शाजापुर से बबीता परमार, विदिशा से शशि यादव, छतरपुर से नंदिता पाठक और गुना से वंदना मांडरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल से किसी को उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि, यहां से डॉ. निशा सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।