निवाड़ी

रत्नेश द्विवेदी कांग्रेस के जन जागरण अभियान के विधानसभा प्रभारी नियुक्त

निवाड़ी

निवाड़ी जिले के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी को जनजागरण अभियान के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने निवाड़ी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। जनजागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करना और कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों को जनता के बीच जाकर बताना है। रत्नेश द्विवेदी के विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर विधानसभा निवाड़ी के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जनजागरण अभियान के प्रभारी नियुक्त होने पर जिले और विधानसभा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। जिसमें नितेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम यादव, अभिषेक दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संपत चौधरी, विक्रांत सिंह भदोरिया, पुष्पेंद्र सिंह दांगी कालू, विवेक दुबे, सेवादल युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, लक्ष्मीकांत सोनी, अभिषेक खरे एवं सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे ।