राजगढ़

कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने किया कार्यालयों पर ध्वजारोहण

राजगढ़

कलेक्टर ने किया 
विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण 

राजगढ़ 15 अगस्त,2021
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा कलेक्टर बंगले, कलेक्टोरेट, नगर पालिका राजगढ़ एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक में ध्वजारोहण किया गया एवं अधिकारियों कर्मचारियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा सभी को लोक सेवक के रूप जनकल्याण के लिए कार्य करने प्रेरित किया।