none

4 अप्रैल 2019 राशिफल: जानिए क्या शुभ और अशुभ होगा आज, राशि के अनुसार ये है शुभ रंग और अंक

none

4 अप्रैल 2019 के राशिफल में जानिए मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए कि आज आपके लिए क्या शुभ होने वाला है।

 अपना पूरा राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक...

 

मेष राशि

रोमांस की बात आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होगा। घर में पार्टी या फंक्शन का आयोजन होगा। दोस्तों के साथ रमणीक जगह की यात्रा करेंगे।संयम धरें, शाम को खुशखबरी दिल को बाग बाग कर देगी।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - केसरिया

वृष राशि

प्रेमीजन को आपसे शिकायतें रहेंगी। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। यात्रा टालनी पड़ सकती है। प्लॉट या फ्लैट खरीदने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – नेवी ब्लू

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र की परिस्थतियां कुछ बेकाबू सी हो रही हैं। सहकर्मियों से मदद लें, अकेले काम करना मुमकिन नहीं। किसी के प्रति प्रेम की भावनाएं जाग सकती हैं। पिकनिक का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। पुशेतैनी जायदाद मिलने की संभावनाएं हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – तोतिया हरा

कर्क राशि

सीनियर आपके काम से खुश होंगे। रोमांस में रोमांच लौटता दिख रहा है। किसी परिजन के लिए चिंतित रहेंगे। शहर से बाहर जाने की योजना बनाएंगे। प्रोपर्टी डीलिंग के लिए बेहतरीन दिन है।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – आसमानी नीला

सिंह राशि

योजनाएं फलीभूत होंगी, मनचाहे रूप से आगे बढ़ेंगे। प्रेमीजन आपको समझेंगे, आपका साथ देंगे।

जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद परेशान करेंगे। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। प्रोपर्टी बिज़नेस में हानि के योग हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – बेबी पिंक 

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में अनमने ढंग से काम ना करें। रोमांटिक शाम आपके इंतज़ार में है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।vकोई मित्र या रिश्तेदार घर आ सकता है। किसी विवाह समारोह में भाग लेंगे। 

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - बैंगनी

तुला राशि

रोमांस में कोई आपको कॉम्पीटीशन दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का जलवा बिखेरेंगे। मजबूर होकर किसी अविश्वासपात्र पर भरोसा करना पड़ेगा। यात्रा मज़ेदार रहेगी।

छात्रों की अपने विषयों पर पकड़ मज़बूत हो रही है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - भूरा

वृश्चिक राशि

फैसला ना ले पाने के कारण काम की प्रगति रुक सकती है। प्रेमीजन की नाराज़गी झेलनी पड़ेगी। माता पिता साथ देंगे। काम से ब्रेक ले छुट्टी मनाने जाएंगे। प्रोपर्टी बिज़नेस फल फूल रहा है। सेहत साथ निभाएगी।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - वॉयलेट

धनु राशि

अपने काम का दायरा बढ़ाने में रुचि लेंगे। कारोबारी जातक नए लोगों को नौकरी पर रखेंगे। परिवार वालों को बात समझाना मुश्किल होगा। यात्रा के लिए सही समय नहीं है। प्रोपर्टी के लिहाज़ से भी सही समय नहीं है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – सी ग्रीन

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी तरक्की से ईर्षया करेंगे।प्रेम संबंध से खुशियां हासिल होंगी। ट्रैफिक मे फंस सकते हैं। माता पिता बनने से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ दिन है। 

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - नारंगी

कुंभ राशि

ऑफिस से छुट्टी तभी लें यदि छुट्टी लिए बिना काम नहीं होगा। कोई आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकता है। फैमिली फंक्शन के दौरान लाइम लाइट में रहेंगे। यात्रा के लिहाज़ से समय उचित नहीं है। बिना कानूनी दांव पेंच में उलझे प्रोपर्टी विवाद सुलझ जाएगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - पीच

मीन राशि

रोमांस उदासीन दौर से गुज़र रहा है। परिवार संबंधित मसलों से जुड़े फैसले जल्दी लें। यात्रा की योजना में फेरबदल होना मुमकिन है। ऑफिस के काम से ब्रेक ले निजी काम पूरे करें।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - सुनहरा