none

5 अप्रैल 2019 राशिफल: जानिए क्या शुभ और अशुभ होगा आज, राशि के अनुसार ये है शुभ रंग और अंक

none

5 अप्रैल 2019 के राशिफल में जानिए मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए कि आज आपके लिए क्या शुभ होने वाला है।

 जानिए अपना पूरा राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक...

 

मेष राशि

विंडो शॉपिंग मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ घूमना फिरना तनावमुक्त करेगा। वाहन बिगड़ने के संकेत हैं। घर खरीदने से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - गुलाबी

वृष राशि

जीवनसाथी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। परिवारवालों को आपसे निराशा हो सकती है। सहकर्मी के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रोपर्टी से जुड़े मसले सुलझने में समय लगेगा।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - इंडिगो

मिथुन राशि

सही खान पान और कसरत सेहत की कुंजी है। जूनियर आपके हुनर के कायल हो जाएंगे। अपने वाकपटुता के बल पर दूसरों को आकर्षित करेंगे। घरेलू ज़िम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। प्रोपर्टी से जुड़े मसले फलदाई नहीं रहेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - नारंगी

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें। अपने संयम व भावुकता के बल पर प्रेमीजन का दिल जीतेंगे। परिवार के लिए समय निकालें। फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए अच्छा दिन है। प्रोपर्टी में निवेश जोखिमभरा हो सकता है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – सुनहरा भूरा

सिंह राशि

आपकी ईमानदारी से हर कोई प्रभावित होगा। कारोबारियों को ज़बरदस्त ब्रेक मिल सकता है। काम की व्यस्तता घर से दूर रखेगी। परिवार में उत्सव का सा माहौल बना रहेगा। प्रोपर्टी संबंधित विवाद तनाव दे सकता है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - सफेद

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में दुविधा या शंका का सा माहौल बना रहेगा। समय बरतें, ख़ासकर प्रेम के रिश्ते में। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव का मज़ा लेंगे।

प्रोपर्टी बिज़नेस के लिए अच्छा दिन है।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - लाल

तुला राशि

कामकाज के मामले में भाग्य साथ है। प्रेमीजन आपके जीवन में खुशियां ला रहे हैं। दूसरों की बातों की आलोचना ना करें, उन्हें समझें। ड्राइविंग के दौरान झुंझला सकते हैं। प्रोपर्टी खरीदने की योजना टाल दें।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - कॉफी

वृश्चिक राशि

आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निराशाजनक समय रहेगा। प्रेम संबंध गहराता जा रहा है। लंबे अरसे बाद किसी परिजन से मुलाक़ात संभव है। यात्रा तनावपूर्ण रहेगी। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का हरा

धनु राशि

विरोधियों को मात देनी है तो रणनीति बदलें। प्यार परवान चढ़ रहा है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। हर किसी को खुश रखना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। दोस्तों के साथ घमूने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग - लेवेंडर

मकर राशि

महत्वपूर्ण काम आपको सौंपे जा सकते हैं। प्रेमीजन के साथ अंतरंग पल बिताना आज सही नहीं। घर का हर काम संतोषजनक रूप से पूरा होगा। यात्रा की योजना स्थगित करें। प्रोपर्टी बिज़नेस के लिए मुश्किल समय है।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – बेबी पिंक

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में बिगड़े संबंध सुधारेंगे। आपसी प्यार व सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार वाले हर क़दम पर साथ देंगे। प्रोपर्टी से जुड़ा फैसला आपके हक़ में आएगा। छुट्टियां मौज से बीतेंगी।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - मेजेंटा

मीन राशि

कामकाज की प्रगति आपको संतुष्ट करेगी। रोमांटिक संबंध मज़बूत हो रहा है। हर काम मे परिवार साथ देने के लिए खड़ा रहेगा। विदेश यात्रा रोमांचक रहेगी। सूझबूझ से प्रोपर्टी अच्छे दामों मे बेच सकेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - पीला