Assembly elections 2019 Live: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Maharashtra and Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019) के लिए मतदान आज हो रहा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है।।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ''महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा 'महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी 'जजपा के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
Maharashtra, Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 Live Updates:
Mon, 21 Oct 2019 07:40 AM IST
पीएम मोदी ने की वोटर्स से ये अपील
पीएम मोदी ने वोटिंग के लिए अपील करते हुए लिखा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें।
Mon, 21 Oct 2019 07:40 AM IST
बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने दिया वोट
हरियाणा विधान सभा के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान करने के लिए कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओ की लाइन लगनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा सेक्टर 2 के बूथ नंबर 126 पर मतदान करने परिवार के साथ पहुंचे थे।
Mon, 21 Oct 2019 07:38 AM IST
मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग
मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करता एक मतदाता। यहां भाजपा की ओर मंगल प्रताप लोढ़ा और कांग्रेस की तरफ से देवासी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
Mon, 21 Oct 2019 07:30 AM IST
ये हैं महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवार
चुनाव मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फडणवीस और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सतारा जिले के कराद दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं।
Mon, 21 Oct 2019 07:30 AM IST
मोहन भागवत ने डाला वोट
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर सेंट्रल विधानसभा में वोट डाला। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
Mon, 21 Oct 2019 07:29 AM IST
मोहन भागवत ने डाला वोट
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर सेंट्रल विधानसभा में वोट डाला। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
![]()
Mohan Bhagwat, RSS Sarsanghchalak after casting his vote for the Nagpur Central constituency. #MaharashtraAssemblyPolls
46 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
Mon, 21 Oct 2019 07:29 AM IST
पोलिंग बूथ संख्या 128-129 पर वोटिंग जारी
चरखी दादरी विधानसभा के पोलिंग बूथ संख्या 128-129 पर वोटिंग जारी। बीजेपी की ओर से बबीता फोगाट और कांग्रेस जेजेपी से सतपाल सांगवान हैं उम्मीदवार।