none

12 अप्रेल का राशिफल , जानिए क्या है आपके लिए आज का शुभाशुभ

none

12 अप्रैल 2019 के राशिफल में जानिए मेष राशि से लेकर मीन तक के राशि के जातकों का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही यह भी जानिए कि आज आपके लिए क्या शुभ होने वाला है।

 जानिए अपना पूरा राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक...

 

मेष राशि

सेहत के मामले में लापरवाह हो रहे हैं। सीनियर आपकी क्षमताओं को पहचानेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौक़े मिलेंगे। प्यार में हार ही जीत है, याद रखें। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा। प्रोपर्टी के लिए भाग्यशाली दिन है।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – फॉरेस्ट ग्रीन

वृष राशि

धन संबंधी मामलों में सितारों की चाल टेढ़ी लग रही है। फ़िज़ूलख़र्ची से तौबा करें। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके तौर तरीके से कोई प्रभावित हो सकता है। छात्रों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा की योजना स्थगित करें।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - सफेद

मिथुन राशि

वैवाहिक जीवन में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। आपकी जीवनशैली से परिजन खुश नहीं हैं। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर हैं। मीडिया या प्रेस से जुड़े लोग क़ानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। नई जगहों पर घूमने का मौक़ा मिलेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - केसरिया

कर्क राशि

दवाई साइड इफेक्ट दिखा सकती है, डॉक्टरी सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रोमांस में तनाव बना रह सकता है। परिवार को भावनात्मक सहयोग की ज़रूरत है। मनचाही जगह पर घूमने जा सकेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – हल्का गुलाबी

सिंह राशि

छात्रों को पढ़ाई से मन नहीं भटकाना है। धनागमन के कारण धन की स्थिति सुधर रही है। लव प्रपोज़ल स्वीकार होगा। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – बॉटल ग्रीन

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में समय सकारात्मक रूप से बदल रहा है। जीवनसाथी या लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी। परिवार में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। प्रोपर्टी विवाद समाप्त होंगे। लाइसेंस ना हो तो गाड़ी ना चलाएं, फंस सकते हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – हल्का नीला

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण समय चल रहा है। तनाव झेलने में सफल रहेंगे। आंख बंद कर प्रेमी या प्रेमिका पर भरोसा ना करें। बच्चों को आपसे मार्गदर्शन चाहिए। यात्रा के दौरान रोमांचक लोगों से मुलाक़ात होगी।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग - फ़िरोज़ी

वृश्चिक राशि

सेहत को नज़रअंदाज़ ना करें। प्रेम संबंध को विवाह मे बदलने की इच्छा है। परिवार में हर हाल में शांति कायम रखेंगे। यात्रा के दौरान दिक्कत होगी। प्रोपर्टी बिज़नेस फल फूल रहा है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – सुनहरा भूरा

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण काम सुपुर्द होगा। रोमांटिक सितारे साथ हैं, प्यार का इज़हार करें। घर से दूर रह रहे जातकों को घर की याद आएगी। प्रोपर्टी के मामले हितकर बने रहेंगे। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। 

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - पीच

मकर राशि

प्रेम संबंध में तनाव बना रहेगा। घर परिवार वाले अपना प्यार जताएंगे। नया वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। प्रोपर्टी डील आपके हिसाब से फाइनल होगी। सेहत बनी रहेगी।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन

कुंभ राशि

लंबे समय से चल रहा प्रेम संबंध विवाह सूत्र मे बंधेगा। बच्चों की खराब तबीयत चिंता देगी। यात्रा थकानभरी रह सकती है। प्रोपर्टी बिज़नेस में हानि हो सकती है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - सफेद

मीन राशि

शारीरिक व मानसिक स्वस्थता का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी मामलों में दुविधा हो सकती है। परिवार के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को काम के एक्सपर्ट मिलने में मुश्किल होगी। निजी जीवन का तनाव रोमांस पर हावी हो रहा है। प्रोपर्टी संबंधित मामलों में ग़लती हो सकती है।

छात्रों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग - रोज़