नई दिल्ली.देश का उत्तरी और पूर्वी हिस्सा भीषण सर्दी से कांप रहा है। रविवार को -28° सेल्सियस तापमान के साथ द्रास देश का सबसे ठंडा हिस्सा रहा। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में शीतलहर जारी है। दिल्ली में 100 साल बाद सबसे ठंडा दिसंबर है और यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 5° से नीचे रहा। राजस्थान के 5 शहरों में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है। लेह में तापमान गिरने के बाद सिंधु नदी जम गई।
रविवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम पारा 3° सेल्सियस रहा। जयपुर में तापमान 3.4°, भोपाल और पटना में 7°, रांची में 6° दर्ज किया गया। कई जगह खेतों और वाहनों पर बर्फ की परत जम गई तो कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 1 और 2 जनवरी को बर्फबारी होगी, इससे सर्दी और बढ़ेगी।
राजस्थान: सीकर में खेतों में बर्फ जमी
जयपुर में शनिवार की रात पारा 3.4° तक गिर गया। यह पिछले 10 साल की सबसे सर्द रात रही। दिन का तापमान 20.3°रहने पर सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। माउंट आबू में पारा -1.5° से -3.0°पर पहुंच गया, वहीं, सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा -4° से बढ़कर 0° पर आ गया। जोबनेर में पारा -1° दर्ज किया गया। सीकर में पारा -1.0° से 0° पर आ गया और पौधों पर पड़ी ओस जहां की तहां जम गई।
| राजस्थान के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| फतेहपुर | 0.0 |
| सीकर | 0.0 |
| माउंटआबू | -3.0 |
| जयपुर |
3.4 |
| जोबनेर | -1.0 |
मध्य प्रदेश: 5 संभागों में सीवियर कोल्ड डे
राजधानी भोपालमें रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 7° दर्ज किया गया। यह शनिवार के 5.3° के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन शीतलहर लगातार जारी है। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 5° से नीचे रहा। उज्जैन, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है। कई जगह स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई, तो कई जगह समय बदला गया है।
| मप्र के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| भोपाल | 5.9 |
| ग्वालियर | 4.4 |
| जबलपुर | 5.0 |
| इंदौर | 8.2 |
| पचमढ़ी | 1.2 |
उत्तर प्रदेश: मथुरा में तापमान 2° सेल्सियस
शनिवार को बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 8.3°और न्यूनतम 3.1° सेल्सियस दर्ज किया गया। बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़ में तापमान 3°सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, मथुरा में 2°, सीतापुर, बहराइच, अमेठी, अंबेडकरनगर में 4° सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 2.9° पर पहुंच गया।गोरखपुर में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.3°सेल्सियस दर्ज हुआ।
| उप्र के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| बरेली | 3.1 |
| मथुरा | 2.0 |
| प्रयागराज | 2.9 |
| गोरखपुर | 5.3 |
| वाराणसी | 6.8 |
जम्मू-कश्मीर/लद्दाख: डल झील का एक हिस्सा जमा
श्रीनगर में तापमान -6.2° दर्ज किया गया। प्रसिद्ध डल झील काकुछ हिस्साजम गया।लद्दाख के लेह में -19° तापमान के चलते सिंधु नदी जम गई। वहीं द्रास में तापमान गिरकर-28° सेल्सियस पहुंच गया। करगिल में तापमान -11° सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा घाटी के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगे भी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
| उप्र के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| श्रीनगर | -6.2 |
| द्रास | -28 |
| करगिल | -11 |
| लेह | -19 |
दिल्ली: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
दिल्ली में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह शनिवार के 1.7° से बेहतर है, लेकिन यहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही पिछले 100 साल में सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज किया गयाहै।
| दिल्ली के इलाके | रविवार सुबह तापमान |
| पालम | 3.2 |
| आया नगर | 2.5 |
| सफदरजंग | 3.4 |
पंजाब: 3°सेल्सियस के साथ बठिंडा सबसे ठंडा
दिसंबर की शुरुआत से अब तक 7 सीवियर कोल्ड डे और 8 कोल्ड डे का रिकॉर्ड बन चुका है। शनिवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 3° रिकॉर्ड किया गया। पिछले 10 दिन से जारी शीतलहर के बाद शनिवार को 11वें दिन कुछ देर के लिए धूप खिली। राज्य के कई शहरों में शिमला और मनाली से भी ज्यादा सर्दी रही।
| पंजाब के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| बठिंडा | 2.4 |
| अमृतसर | 4.4 |
| जालंधर | 4.3 |
| पटियाला | 4.8 |
हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में -20° सेल्सियस
लाहौल-स्पीति में तापमान -20° सेल्सियसरहा। केलांग में -12°,कल्पा में -1.8°, मनाली में -2°, कुफरी में -1°सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 72 घंटों के बाद बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।
| हिमाचल के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| शिमला | 2.8 |
| ऊना | 0.5 |
| केलांग | -12 |
| कल्पा | -1.8 |
| मनाली | -2 |
| कुफरी | -1 |
बिहार: शीतलहर के चलते यलो अलर्ट
राजधानी पटना समेत 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गया में 5.3° सेल्सियस तापमान के साथ रात में तेज हवा चल रही है।
| बिहार के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| पटना | 6.8 |
| मुजफ्फरपुर | 7.9 |
| गया | 5.3 |
| भागलपुर | 7.3 |
छत्तीसगढ़: 48 घंटों के लिए चेतावनी
शनिवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4.1° सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए तेज शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
| छग के शहर | रविवार सुबह तापमान |
| रायपुर | 10.8 |
| दुर्ग | 6.2 |
| अंबिकापुर | 4.1 |
घने कोहरे से ट्रेन से लेकर फ्लाइट तकपर असर
कोहरे के चलते 194 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 71 ट्रेनों के रूट डाइवर्ट करने पड़े। इनमें दुरंतो औरराजधानी समेत कई सुपरफास्ट ट्रेन शामिल हैं। 66 ट्रेनरद्द कर दी गईं और 11का समय बदला गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। 20 दिसंबर से अब तक 750 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि 19 को रद्द कर दिया गया।स्पाइसजेट ने एडवाइजरी जारी करकेकहा कि दिल्ली, पटना, गुवाहाटी, वाराणसी और ग्वालियर में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।