गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, 79वें गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, 79वें वर्ष में भव्य आयोजन
गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, 79वें गया कॉलोनी काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, 79वें वर्ष में भव्य आयोजनगया कॉलोनी स्थित काली मंदिर में दुर्गा पूजा के 79वें वर्ष के अवसर पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।इस वर्ष दुर्गा पूजा को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सदस्य बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कमेटी में रवि चंद्रपाल, पल्लू सुमित, संदीप पाल, विकास पाठक, राजू पासवान, मनीष, अजीत पाल, सूरज, अमित कुमार राठौर, संजय और गोलू सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।पूजा कमेटी के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। 79 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।य रूप से सहयोग कर रहे हैं।पूजा कमेटी के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। 79 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।